मेरी डिग्री वैध : जितेंद्र तोमर

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली के कानून मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले जितेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को अपनी डिग्री को वैध बताया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है।

तोमर को नाटकीयता के बीच मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था और कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) या दिल्ली सरकार की छवि खराब नहीं करना चाहते थे।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इसे बुधवार को उप राज्यपाल को नजीब जंग को भेजा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493