मेरी दिल्ली यात्राओं में मुझ पर शायद ही एक पैसा खर्च हुआ हो : पारसेकर

पणजी, 2 अगस्त (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने मंगलवार को कहा कि उनकी कई बार दिल्ली यात्रा के दौरान शायद ही एक पैसा भी खर्च हुआ हो।

पारसेकर से मीडिया ने पूछा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दो बार के गोवा दौरे में उन पर मात्र 500 रुपये क्यों खर्च हुए। इस सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही।

पारसेकर ने कहा, “इससे क्या हुआ? मैं तो कई अवसरों पर दिल्ली गया, एक पैसा भी खर्च नहीं हुआ।”

गोवा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान सोमवार को प्रोटोकॉल मंत्री दिलीप पारुलेकर ने कहा था कि केजरीवाल के गोवा दौरे पर सरकार के खजाने से मात्र 500 रुपये खर्च हुए। यह खर्च केजरीवाल के लिए फूलों का गुलदस्ता खरीदने पर आया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493