मेरी बेटी ट्रंप से बेहतर राष्ट्रपति हो सकती है : किम कर्दशियां

लॉस एंजेलिस, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि उनकी चार वर्षीय बेटी नॉर्थ वेस्ट अमेरिका को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले बेहतर ढंग से चला सकती है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 36 वर्षीय स्टार ने हॉर्पर बाजार की पत्रिका अरबिया के सितंबर के अंक के लिए दिए गए साक्षात्कार में व्हाइट हाउस के लिए अपनी पसंद के बारे में बताया।

किम ने कहा, “वर्तमान राष्ट्रपति नहीं, बल्कि अमेरिका को कोई भी इससे बेहतर ढंग से चला सकता है। मेरी बेटी इसके लिए बेहतर रहेगी।”

उन्होंने कहा, “हम जिस मुकाम पर हैं और हमारे पास जो चीजें हैं, जिन्हें लेकर हमें अपने देश पर गर्व है, उन्हें पाने के लिए हमने कड़ी मेहनत की है। ऐसे में पीछे लौटना काफी निराशाजनक है।”

किम ने कहा, “हर एक दिन जो हो रहा है, उस पर आप यकीन नहीं कर पाते और अगले दिन फिर कुछ और होता है जो पहले से भी ज्यादा मूर्खतापूर्ण और दुखद होता है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493