मप्र में मौसम साफ

भोपाल, 1 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में शुक्रवार को सुबह से खिली धूप के कारण उमस का असर बढ़ गया है। बीते 24 घंटों के दौरान बारिश का असर कमजोर पड़ने के कारण तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में बने सिस्टम (मानसूनी गतिविधि) के चलते बारिश हो रही थी, जो अब गुजरात की ओर बढ़ गया है, जिससे बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है।

वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

राज्य के तापमान में बीते 24 घंटों में उछाल दर्ज किया गया है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20.2 डिग्री, ग्वालियर का 24.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493