मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने वाले कबीर बेदी ने भारत में अपनी इटैलियन टेलीविजन श्रृंखला ‘संदोकन’ की डीवीडी को लांच किया। उन्होंने इस डीवीडी के रिलीज होने पर काफी खुशी जताई है।
मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने वाले कबीर बेदी ने भारत में अपनी इटैलियन टेलीविजन श्रृंखला ‘संदोकन’ की डीवीडी को लांच किया। उन्होंने इस डीवीडी के रिलीज होने पर काफी खुशी जताई है।
कबीर के अनुसार, “मैं इस इस श्रंखला के रिलीज होने से बेहद खुश हूं, इससे मेरे प्रशंसकों को पता चल सकेगा कि मैं विदेशों में इतना प्रसिद्ध क्यूं हूं। यह मेरी विरासत का हिस्सा है और मैं इसे स्वतंत्र रूप से रिलीज कर रहा हूं। मैंने इसके लिए डिजिटल प्लेटफार्म को चुना है। “
कबीर ने मंगलवार को इस डीवीडी का कलेक्शन जारी किया। इस मौके पर उनके दोस्त अभिनेता अनिल कपूर भी मौजूद थे।
कबीर बेदी की मुख्य भूमिका वाली यह सीरीज ‘संदोकन’ 70 के दशक में यूरोप और लैटिन अमेरिका में तूफान की तरह छाई थी। इस 6 घंटे की सीरीज को हिंदी में डब कर अब डीवीडी के रूप में रिलीज किया जा रहा है।
संदोकन एक एशियाई राजकुमार की कहानी है जो अपने देश और प्रेमिका को ब्रिटिश साम्राज्य से मुक्त कराने के लिए समुद्री डाकू बन जाता है। कबीर बेदी ने राजकुमार की भूमिका निभाई है। यह साहस, दोस्ती, विश्वासघात और एक असंभव प्रेम-कहानी की गाथा है।
अपने भारतीय प्रशंसकों के लिए कबीर बेदी ‘संदोकन’ के मूल गाने का हिंदी में निर्माण करने जा रहे हैं।
इस समारोह में मौजूद अभिनेता अनिल कपूर ने कहा है, “मैं बचपन से ही कबीर बेदी का सच्चा प्रशंसक रहा हूं। मुझे गर्व है कि वह मेरे मित्र हैं। मैं उनके व्यक्तित्व और आवाज का बहुत बड़ा फैन हूं। उन्होंने अंतराष्ट्रीय जगत में नाम कमाने के साथ ही सभी के लिए वहां के दरवाजे भी खोल दिए। मुझे बेहद गर्व है कि आखिरकार विश्वप्रसिद्ध टीवी शो ‘संदोकन’ भारत में लांच किया जा रहा है। “
‘संदोकन’ की डीवीडी को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath