‘मेरी हानिकारक..’ के साथ नई शैली की तलाश : करण

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। ‘मेरी हानिकारक बीवी’ में मुख्य भूमिका निभा रहे टेलीविजन अभिनेता करण सूचक का कहना है कि वह आगामी धारावाहिक के साथ नई शैली तलाश रहे हैं।

करण ने कहा, “‘मेरी हानिकारक बीवी’ के साथ मैं अतीत से पूरी तरह अलग नई शैली की तलाश कर रहा हूं, क्योंकि अतीत में मैंने पौराणिक और ऐतिहासिक धारावाहिकों में काम किया।”

‘मेरी हानिकारक बीवी’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होगा। इसकी कहानी अखिलेश नामक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। यह वाराणसी के एक साधारण लड़के और मुंबई की डॉक्टर इरा की कहानी है।

धारावाहिक में अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, “मैं अखिलेश के किरदार में ढलने के लिए उनकी बारीकियों पर काम कर रहा हूं। मेरी भूमिका वाराणसी के रहने वाले साधारण, निर्दोष और ईमानदार लड़के की कहानी है। वह अपने माता-पिता की भक्ति और अटूटता में विश्वास रखता है और उनकी आज्ञा का पालन करता है।”

उन्होंने बताया कि वह अच्छी काया के साथ शर्मीला और डरपोक है।

इसमें मुख्य महिला किरदार जिया शंकर निभा रही हैं।

उन्होंने कहा, “मैं डॉ. इरा की भूमिका में दिखूंगी, जो न केवल कठिन, व्यावहारिक और बुद्धिमान हैं, बल्कि दयालु भी हैं। मैं खुद को इस किरदार में ढालने और भूमिका निभाने के लिए तैयार हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493