भाजपा की कामयाबी सपा की देन : आफाक

राजधानी स्थित बालिंग्टन चौराहे के निकट अपने सभी सहयोगी साथियों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए संगठन के संयोजक मोहम्मद आफाक ने कहा कि आज भाजपा की जो कामयाबी है वह सब समाजवादी पार्टी की देन है।

आफाक ने कहा, “भाजपा और सपा की सांठगांठ का खुलासा पूरी तरह से जनता देख रही है। सपा हमेशा भाजपा के सामने घुटने टेक देती है। चाहे लोकसभा के चुनाव हों या महापौर चुनाव सभी में सपा हमेशा कमजोर उम्मीदवार इसलिए लाती है, जिससे भाजपा को बढ़त हासिल होती रहे और इधर मुसलमानों को भी उलझाकर उनके वोटों को पूरी तरह से बंटवाया जा सके। यही सोच सपा और भाजपा के बीच मुसलमानों के खिलाफ रहती है। जो आज भाजपा कामयाब है, वह सपा ही की देन है।”

उन्होंने कहा, “जनता अपनी सोच को बदले और अपने कीमती वोटों का सही इस्तेमाल करे। क्योंकि भारतीय नागरिक को उसको 5 साल में सिर्फ वोट देने के अधिकार के अलावा कोई भी अधिकार नहीं है। जातिवाद और भड़काऊ भाषण से हर बार जनता को बेवकूफ बनाकर सत्ता हासिल नहीं की जा सकती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493