मेरे और शाहरुख से रणवीर-दीपिक की तुलना ठीक नहीं : काजोल

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में फिल्म ‘बाजीगर’ के बाद, काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी हिट साबित हुई। दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर की केमिस्ट्री भी फिल्मों में समान ही रही, लेकिन काजोल का कहना है कि उनकी तुलना करना अनुचित है।

यहां एक कार्यक्रम में काजोल से रणवीर और दीपिका के बारे में पूछा गया।

इस पर उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि किसी की तुलना किसी से की जानी चाहिए। मैं दीपिका की तरह नहीं हूं और ना वह वह मेरी तरह हैं। या हम (शाहरुख और मैं) दीपिका और रणवीर की तरह नहीं हैं।”

शाहरुख और काजोल ने ‘करण अर्जुन’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘माइ नेम इज खान’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उनकी आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ इस क्रिसमस पर प्रदर्शित हो रही है।

रणवीर और दीपिका ने एक साथ दो फिल्मों में काम किया है और वह इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तमाशा’ के लिए तैयार हैं। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। फिल्म 27 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493