सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की मौत

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि कांस्टेबल सुरेश कुमार दिल्ली सशस्त्र पुलिस की चौथी बटालियन में तैनात थे। वह गुरुवार देर रात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के शालीमार गार्डन में स्थित अपने घर से पूर्वी दिल्ली स्थित आनंद विहार अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की ओर जा रहे थे, उसी दौरान ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

दुर्घटना गुरुवार देर रात करीब 12.05 बजे पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में हुई। उन्हें सुबह करीब छह बजे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

कुमार के परिवार में उनकी पत्नी और 16 वर्षीया बेटी है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। अज्ञात चालक के खिलाक लापरवाही और तेजी से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी धरपकड़ की कोशिश जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493