नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज संगीतकार ए. आर. रहमान ने 6 जनवरी को अपना 49वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके साथ काम करने वाले गीतकार क्लिंटन सेरेजो ने कहा कि रहमान उन पर बेहद भरोसा करते हैं और यही चीज उनका आत्मविश्वास बढ़ाती है।
सेरेजो वर्ष 1990 से रहमान के लिए संगीत कार्यक्रमों की व्यवस्था संभालते रहे हैं। अब वह खुद भी एक प्रसिद्ध गायक और गीतकार हैं। वह कहते हैं, “रहमान मेरे काम पर उच्च स्तर का भरोसा करते हैं जिससे उन्हें अधिक काम करने की प्रेरणा मिलती है।”
सेरेजो ने उनके साथ काम किए गए अनुभवों को याद करते हुए आईएएनएस को बताया, “हमारी जोड़ी कमाल की रही है। उन्होंने हमेशा मुझे अधिक काम करने के लिए प्रेरित किया है।”
सेरेजो के अलावा गीतकार नाकाश अजीज ने भी रहमान को बधाई देते हुए कहा, “वह इस फिल्म उद्योग में पिछले 20 सालों से हैं। मैं उनके संगीत को सुनते हुए बड़ा हुआ हैं। वह इस उम्र में भी बेहद ऊर्जावान है। मैं चाहता हूं कि उस उम्र में पहुंचने पर मैं भी इतनी ही ऊर्जा के साथ काम कर सकूं।”
dharmpath.com dharmpath