मेरे लाइव शो लाइव ही होते हैं : एड शीरन

लॉस एंजेलिस, 27 जून (आईएएनएस)। गायक एड शीरन ने ग्लैस्टॉनबरी कंसर्ट में लाइव प्रस्तुति नहीं देने के आरोपों का करारा जवाब दिया है। वह भारत में इस साल के अंत तक अपना शो भी करने वाले हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, शीरन ने सोमवार को बताया कि दर्शकों और कंसर्ट में जाने वाले लोगों ने उनकी प्रस्तुति के दौरान जो सुना वह पीछे से संगीत की धुन की बजाय लूप स्टेशन के इस्तेमाल की वजह से था।

उन्होंने ट्वीट किया, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे स्पष्टीकरण देना पड़ेगा, लेकिन मैं अपने लाइव शो के दौरान जो कुछ भी करता हूं, वह लाइव ही होता है, यह एक लूप स्टेशन के चलते हुआ न कि मंच के पीछे संगीत बजने से..कृपया गूगल के जरिए पता कर लें।”

गलैस्टॉनबरी में शीरन ने ‘कैसल ऑन दि हिल’ और ‘यू नीड मी, आई डोंट नीड यू’ सहित 15 गानों पर प्रस्तुति दी।

कुछ दर्शक उस समय असमंजस में पड़ गए जब उन्होंने गिटार की आवाज सुनी, जबकि उस समय गायक कुछ नहीं बजा रहे थे। इसके बाद ट्विटर यूजरों ने आरोप लगाने शुरू कर दिए कि गायक लाइव शो के दौरान बैक ट्रैक का इस्तेमाल करते हैं।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “क्या एड शीरन ने ग्लैस्टॉनबरी कंसर्ट में पिछली रात सच में गिटार बजाया? उन्होंने निश्चित रूप से मंच के पीछे बज रहे टेप पर अच्छा गया, लेकिन क्या उन्होंने कुछ बजाया? गिटार?..नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493