मेड्रिड, 27 जून (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल सोसिएदाद ने रियल मेड्रिड के डिफेंडर डिएगो लोरेंते के साथ करार की घोषणा की है।
मेड्रिड, 27 जून (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल सोसिएदाद ने रियल मेड्रिड के डिफेंडर डिएगो लोरेंते के साथ करार की घोषणा की है।
सोसिएदाद क्लब ने लोरेंते के साथ पांच साल का करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस करार के तहत 23 वर्षीय खिलाड़ी लोरेंते 2022 तक क्लब में बने रहेंगे।
पिछले सीजन में लोरेंतो ने मलागा का प्रतिनिधित्व किया था। वह ऋण करार पर मलागा में शामिल हुए थे।
पिछले सीजन का समापन सोसिएदाद क्लब ने स्पेनिश लीग का समापन छठे स्थान पर रहते हुए किया था। इस प्रकार क्लब ने यूरोपा लीग में ग्रुप-स्तर के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath