मेरे लिए ब्रेक लेना जरूरी था : माधवन

मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। एक ब्रेक के बाद ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रहे अभिनेता आर.माधवन का कहना है उन्होंने अभिनय से ब्रेक लेने का फैसला सोच-समझ कर लिया था, क्योंकि उन्हें स्वयं को पुन: खोजने के लिए समय चाहिए था।

उन्होंने कहा, “मैंने ब्रेक लिया ताकि मैं अपने दर्शकों का पूरा मनोरंजन कर सकूं। मुझे लगता है कि मैं खुद को समझ नहीं पा रहा था। बतौर कलाकार एक ब्रेक लेकर खुद को फिर से ढूंढना मेरे लिए जरूरी था।”

माधवन की पिछली फिल्म ‘जोड़ी ब्रेकर्स’ (2012) थी।

माधवन ने बताया कि उनकी पत्नी ने ब्रेक लेने के उनके फैसले का पूरा समर्थन किया।

उन्होंने बताया, “मैंने पत्नी को बताया कि मैं तीन साल का ब्रेक चाहता हूं। उन्होंने मेरा समर्थन किया और कहा, ‘ठीक है, आगे बढ़िए।’ मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरा सहयोग किया। मेरे लिए, हमारी शादी में रोमांस और समझ बहुत महत्वपूर्ण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493