सोफिया मजबूत इरादों वाली महिला : रीस

लॉस एंजेलिस, 3 मई (आईएएनएस)। नई हास्य फिल्म ‘हॉट पर्सूट’ के सेट पर शूटिंग के दौरान अभिनेत्री रीस विदरस्पून और कोलंबियाई अभिनेत्री सोफिया वेर्गारा के बीच दोस्ती हो गई। रीस का कहना है कि उनके दिल में सोफिया के लिए बहुत इज्जत है।

सोफिया के साथ करीबी दोस्ती के बारे में पूछे जाने पर रीस ने कहा, “मुझे मजबूत इरादों व सोच वाली महिलाओं के साथ घूमना-फिरना पसंद है। मैं सिर्फ मजबूत महिलाओं को जानती हूं। मैं दक्षिण में मजबूत व दृढ़ महिलाओं के बीच रहकर बड़ी हुई हूं और सोफिया बिल्कुल वैसी ही हैं।”

रीस का मानना है कि सोफिया का अपने करीबी लोगों के प्रति बहुत अच्छा बर्ताव है। सोफिया को पिछली शादी से 23 साल का एक बेटा है।

रीस ने वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “वह एक अच्छी मां व एक कमाल की प्रेमिका भी हैं। उन्हें अपने परिवार से प्यार है। मुझे उनकी यह चीज अच्छी लगती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493