मेड्रिड, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज साइकिल एथलीट एलेजांद्रो वेलवार्डी ने कहा कि 2018 यूसीआई रोड विश्व चैम्पियनशिप जीतना उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है।
वेलवार्डी ने कहा कि उनके लिए इस खिताब को जीतने का यह आखिरी मौका भी हो सकता है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 38 वर्षीय वेलवार्डी की टीम मोविस्टार में माइकल लांडा और कोलंबिया के नाइरो क्विंताता भी शामिल हैं।
वेलवार्डी ने कहा, “मुझे लगता है कि विश्व चैम्पियनशिप एक बड़ा लक्ष्य है। घुटने की चोट को भुलाया भी जा सकता है और मैं मजबूत तरीके से अगले साल इस प्रतियोगिता में हिस्सा लूंगा।”
टूर डे फ्रांस के दौरान वेलवार्डी के घुटने में चोट लगाई थी। वेलवार्डी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के कोच जेवियर मिंगुएज से बात की है और उन्हें लगता है कि वे दोनों मिलकर चीजें सही तरीके से कर सकते हैं।
अगले साल यूसीआई रोड विश्व चैम्पियनशिप इंस्ब्रुक का आगाज आस्ट्रिया में 22 से 30 सितम्बर के दौरान होगा।
dharmpath.com dharmpath