मेरे ससुर की हर परफार्मेस पुरस्कार की हकदार : ऐश्वर्य

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। ऐश्वर्य राय बच्चन का कहना है कि उनके ससुर अमिताभ बच्चन की हर परफार्मेस पुरस्कार के काबिल है।

ऐश्वर्य ने यह बात अमिताभ को ‘पीकू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद प्रतिक्रिया स्वरूप कही। उन्होंने कहा, “यह पहली बार नहीं है। हमें पा पर बहुत नाज है। उन्होंने यह पुरस्कार एक बार फिर जीता है। उनकी हर परफार्मेस काबिल-ए-जश्न होती है। पा की ओर से धन्यवाद करती हूं। हम उनसे प्यार करते हैं। भगवान उन पर कृपा दृष्टि बनाए रखे।”

ऐश्वर्य यहां सोमवार को लोरियाल वूमेन ऑफ वर्थ अवार्ड-2016 में शामिल हुईं। वह सफेद साड़ी में बला की खूबसूरत दिख रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493