शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में हल्की गिरावट

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.25 बजे 7.51 अंकों यानी 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,958.89 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 1.15 अंकों यानी 0.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,613.95 पर कारोबार करते देखे गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.16 अंकों की कमजोरी के साथ 24957.24 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.55 अंकों की कमजोरी के साथ 7,606.55 पर खुला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493