मेलबर्न क्रिकेट मैदान का माहौल लाजवाब : तेंदुलकर (लीड-1)

मेलबर्न, 22 फरवरी (आईएएनएस)। दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को जारी आईसीसी विश्व कप-2015 पूल बी का मैच देखने मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पहुंचे।

तेंदुलकर ने बाद में ट्वीट कर 90,000 दर्शक क्षमता वाले ऐतिहासिक स्टेडियम के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

तेंदुलकर ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ अपनी सेल्फी साझा करते हुए ट्वीट किया, “क्रिकेट स्टेडियम में वापसी हमेशा विशेष रहती है। एमसीजी का माहौल लाजवाब है।”

मैच के दौरान तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन के साथ बातचीत करते देखे गए। गौरतलब है कि तेंदुलकर आईसीसी विश्व कप-2015 के ब्रांड एम्बेसडर हैं।

स्टेडियम में पहुंचे तेंदुलकर को स्टेडियम में लगी विशाल स्क्रीन पर देखते ही दर्शक ‘सचिन! सचिन’ के नारे लगाने लगे। जवाब में तेंदुलकर ने दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

स्टेडियम में ली गईं तेंदुलकर की कई तस्वीरें इसके बाद सोशल नेटवर्किं ग साइटों पर तेजी से साझा की गईं।

गौरतलब है कि तेंदुलकर विश्व कप-2011 की विजेता भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493