ब्यूनस आयर्स, 15 अगस्त (आईएएनएस)। अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के पूर्व खिलाड़ी कार्लोस तेवेज ने कहा कि अगर स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी टीम से संन्यास ले लेते हैं, तो इस पर उन्हें हैरानी नहीं होगी।
वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि मेसी पूरे साल भर के लिए अर्जेटीना टीम से ब्रेक लेने की सोच रहे हैं।
इस ब्रेक के कारण मेसी अगले माह कोलंबिया और ग्वाटेमाला के खिलाफ खेले जाने वाले दोस्ताना मैचों में अर्जेटीना के लिए नहीं खेल पाएंगे।
‘टीवाईसी स्पोर्ट्स’ को दिए बयान में तेवेज ने कहा, “अगर मेसी राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं करते हैं, तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी। जब आप मेहनत करते हो और उसके बाद आपकी आलोचना होती है, तो यह काफी मुश्किल हो जाता है। मैं इस दौर से गुजर चुका हूं और एक समय ऐसा आता है जब आप राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं करना चाहते हैं।”
dharmpath.com dharmpath