मिलान, 15 अगस्त (आईएएनएस)। इंटर मिलान ने अपने मुख्य कोच लुसियानो स्पालेटी के करार को दो साल के लिए बढ़ा दिया है।
ऐसे में स्पालेटी 2021 तक इटली फुटबाल क्लब की टीम का मार्गदर्शन करेंगे।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, स्पालेटी ने करार को बढ़ाने के लिए मिलान क्लब और इसके अध्यक्ष स्टीवन झांग का शुक्रिया अदा किया।
मिलान क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कोच स्पालेटी ने कहा, “मेरे करार में विस्तार का मौका देने के लिए मैं झांग परिवार और क्लब का आभार व्यक्त करता हूं।”
स्पालेटी ने कहा, “इसके साथ ही मैं इस बात पर भी जोर देना चाहता हूं कि हस्ताक्षर एकमात्र आधिकारिक रूप से की गई पुष्टि है। मेरी इच्छा इस क्लब के भले के लिए एकसाथ मिलकर लगातार संघर्ष करने की है।”
झांग ने कोच स्पालेटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह टीम में सुधार कर सकते हैं और इस क्लब को यूरोप की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में फिर से प्रवेश दिला सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath