जो राष्ट्रध्वज नहीं संभाल सकते, वे राष्ट्र क्या संभालेंगे : कांग्रेस

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि जो राष्ट्रध्वज नहीं संभाल सकते, उनसे राष्ट्र संभालने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

कांग्रेस की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब शाह यहां भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रध्वज फहराने के दौरान गड़बड़ा गए थे। शाह ने जैसे ही तिरंगे की रस्सी खींची, राष्ट्रध्वज सरक कर जमीन पर आ गया।

कांग्रेस पार्टी ने इस घटना का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, “जो लोग राष्ट्रध्वज नहीं संभाल सकते, वे राष्ट्र कैसे संभाल पाएंगे? जिन लोगों ने 50 सालों तक तिरंगे का मजाक उड़ाया, यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया होता, तो यह स्थिति नहीं हुई होती।”

कांग्रेस ने आगे कहा, “जो लोग दूसरों को देशभक्ति का प्रमाण-पत्र देते हैं, वे राष्ट्रगान के शिष्टाचार से अनभिज्ञ हैं।”

कई अन्य ट्वीटर उपयोगकर्ताओं ने भी उसी वीडियो को तीखी टिप्पणियों के साथ साझा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493