मेसी को दादा से मिली आलसी होने की उलाहना

ब्यूनस आयर्स, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के करिश्माई फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी को उनके दादा ने चिली के खिलाफ कोपा अमेरिका कप के फाइनल मैच में आलसी कहकर उलाहना की।

मेसी के दादा एंटोनियो कुक्कितिनी के अनुसार, कोपा अमेरिका कप के आखिरी तीन मैचों में मेसी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

स्पेन के अग्रणी क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेटीनी कप्तान मेसी इन तीन मैचों में सिर्फ एक गोल कर सके।

चिली के खिलाफ अर्जेटीना पेनाल्टी शूटआउट में 1-4 से फाइनल मैच हार गया था।

समाचार पत्र ‘डेलीमेल’ के वेब पोर्टल पर शुक्रवार को मेसी के दादा ने कहा, “उसका कुछ ही प्रदर्शन वहां देखने को मिला। फाइनल में पहुंचना काफी अच्छा रहा। लेकिन पिछले तीन मैचों में उसने काफी खराब प्रदर्शन किया और आलसी लगा।”

कोपा अमेरिका कप के फाइनल में मिली हार के बाद मेसी को एक वर्ष के अंतराल में दूसरी बार गहरा आघात लगा। गौरतलब है कि मेसी के नेतृत्व में ब्राजील विश्व कप-2014 के फाइनल में अर्जेटीना को जर्मनी के हाथों 1-0 से हार झेलनी पड़ी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493