शिमला, 11 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी मध्यम से भारी बारिश जारी है, जिससे कुछ इलाके में भूस्खलन हुआ है और इसने राजमार्गो को अवरुद्ध कर दिया है।
शिमला, 11 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी मध्यम से भारी बारिश जारी है, जिससे कुछ इलाके में भूस्खलन हुआ है और इसने राजमार्गो को अवरुद्ध कर दिया है।
मौसम विभाग कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सभी बड़ी नदियां और इसकी सहायक नदियां उफान पर हैं और मध्यम से भारी बारिश रविवार को भी जारी रहेगी।
राज्य में पांवटा साहिब में सबसे अधिक 150 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि नाहन में 107 मिलीमीटर, ऊना में 73 मिलीमीटर, कसौली में 61 मिलीमीटर और मनाली में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में सिर्फ 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
शिमला में तापमान 17.1 डिग्री, कल्पा में 14.8 डिग्री तथा धर्मशाला में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
लगातार हो रही बारिश के कारण शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 और 22 पर भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य में सतलुज, ब्यास और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ये नदियां पंजाब और हरियाणा में प्रवेश करती हैं, और वहां भी जलस्तर बढ़ गया है।
dharmpath.com dharmpath