ब्यूनस आयर्स, 28 जून (आईएएनएस)। अर्जेटीना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना ने स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी से अपने संन्यास के फैसले पर दोबारा सोचने को कहा है।
मेसी ने रविवार को कोपा अमेरिका के 100वें संस्करण के फाइनल में चिली से मिली हार के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी।
यह अर्जेटीना की बड़े टूर्नामेंट में तीसरी हार थी।
ला नेशन ने माराडोना के हवाले से लिखा, “मेसी को राष्ट्रीय टीम में बने रहना चाहिए। उन्हें विश्व कप के लिए रूस जाना चाहिए।”
माराडोना ने कहा, “उन्हें उन खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए जो टीम को आगे ले जाना चाहते हैं न कि उन पर जो जाने को कहते हैं।”
1986 में अर्जेटीना को विश्व कप का खिताब दिलाने वाले माराडोना ने कहा कि जो लोग मेसी का संन्यास चाहते हैं वह चाहते हैं कि दक्षिण अमेरिकी देश में फुटबाल को लेकर जो गंद फैली है वो बाहर न आए।
उन्होंने कहा, “जो चाहते हैं कि वह संन्यास ले लें ये वही लोग हैं जो चाहते हैं कि अर्जेटीना फुटबाल की दुर्गती को हम देख नहीं पाएं।”
dharmpath.com dharmpath