अररिया, 28 जून (आईएएनएस)। बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने मंगलवार को अररिया जिले के सिकटी प्रखंड में तैनात कनीय अभियंता (जेई) रविशंकर प्रसाद को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग में तैनात कनीय अभियंता रविशंकर ठेकेदार सदानंद पासवान से कराए गए एक कार्य के लिए पैसे के भुगतान के एवज में 15,000 रुपये के रिश्वत की मांग की। ठेकेदार ने इसकी सूचना ब्यूरो कार्यालय को दे दी।
मामले की सत्यता जानने के बाद पुलिस अधीक्षक मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया और तय समय के अनुसार सुबह रविशंकर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार कनीय अभियंता को पटना स्थित ब्यूरो के मुख्यालय ले जाया गया है जहां पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath