मेसी ने साला की खोज दोबारा शुरू करने की अपील की

बार्सिलोना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के महान फारवर्ड लियोनेल मेसी ने ब्रिटेन के अधिकारियों से इंग्लिश चैनल में लापता हुए हमवतन खिलाड़ी इमिलियानो साला की खोज दोबारा शुरू करने की अपील की।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सिगल-टर्बाइन पीए 46 मालिबु एयरक्राफ्ट पर इमिलियानो फ्रांस के शहर नांतेस से कार्डिफ जा रहे थे, जो सोमवार की शाम 8.23 बजे ग्वेर्नसे द्वीप से 24 किलोमीटर उत्तर में लापता हो गया। यह विमान कार्डिफ सिटी क्लब के मालिक का था।

ग्वेर्नसे द्वीप की पुलिस ने कहा कि अधिकारियों को एयरक्राफ्ट में मौजूद दो व्यक्तियों का कोई निशान नहीं मिला जिसके कारण खोज अभियान बंद कर दिया गया।

मेसी ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जब तक संभावनाएं हैं, उम्मीद की किरण है हम आपसे विनती करते हैं कि इमिलियोनो की खोज जारी रखें। उनके परिजनों और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।”

मेसी के अलावा अर्जेटीना के अन्य खिलाड़ियों ने भी साला की खोज जारी रखने की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493