मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता मेहरजन मज्दा ने बताया कि उन्होंने आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘ढाई किलो प्रेम’ में अधिक वजन के शख्स की भूमिका निभाने के लिए अपना 16 किलो वजन बढ़ाया है।
टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक असाधारण प्रेम कहानी पर आधारित है, जो दो अलग-अलग विचारधाराओं के लोगों के बारे में है, जिनका जीवन एक-दूसरे से पूरी तरह अलग है।
यह पीयूष और दीपिका के बीच की एक असाधारण प्रेम कहानी है। पीयूष की भूमिका में मेहरजन मज्दा हैं, जबकि दीपिका की भूमिका में अंजलि आनंद हैं।
मेहरजन ने कहा, “मैंने नई विचारधारा के चलते यह किरदार चुना। इस तरह की भूमिका मैंने पहले कभी नहीं निभाई। मैं वजन बढ़ाने के लिए सख्त डाइट पर था। इसके लिए मैंने दो महीनों में 16 किलो वजन बढ़ाया।”
‘ढाई किलो प्रेम’ का प्रसारण तीन अप्रैल से टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।
dharmpath.com dharmpath