नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, “सुबह आसमान साफ रहा।”
अधिकारी ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 61 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों ही सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath