मैंने किसी के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचाई : जिदान

मेड्रिड, 23 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने स्टार फारवर्ड गैरेथ बेल के ट्रांसफर से जुड़े मुद्दे पर कहा कि उन्होंने किसी भी खिलाड़ी के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचाई है।

बेल को जिदान ने पिछले दोस्ताना मुकाबले में टीम में शामिल नहीं किया था और मैच के बाद उन्होंने बयान दिया था कि रियल वेल्स के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ट्रांसफर पर काम कर रहा है।

जिदान के इस बयान के बाद बेल के एजेंट जेनाथन ब्रनेट ने उन पर खिलाड़ी के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था।

बीबीसी ने जिदान के हवाले से बताया, “मैने किसी के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचाई। मैंने पहले कहा था कि क्लब बेल के ट्रांसफर पर काम कर रहा है। मैंने हमेशा यहीं कहा है कि इस सब में खिलाड़ी सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। जब भी ऐसे मामले में कोई खिलाड़ी शामिल होगा, मैं उसे समर्थन दूंगा।”

जिदान ने कहा, “बेल बायर्न म्यूनिख के खिलाफ इसलिए खेलने नहीं आए क्योंकि वह मैदान पर आना नहीं चाहते थे। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि क्लब उनके ट्रांसफर पर काम कर रहा है।”

जर्मन क्लब के खिलाफ पिछले दोस्ताना मुकाबले में रियल को 3-1 से हार झेलनी पड़ी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493