मैं अधिक सामाजिक नहीं हो पाती : मैडोना

लॉस एंजेलिस, 11 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका मैडोना का कहना है कि वह ज्यादा समाजिक नहीं हैं क्योंकि उनकी जिंदगी उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है।

वेबसाइड ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, 57 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वह अनुशासित जीवन व्यतीत करती हैं।

मैडोना ने हैलो पत्रिका को बताया, “मैं ज्यादा समाजिकता नहीं करती। मेरी जिंदगी मेरे शो और मेरे चार बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है।”

वेबसाइड ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, उन्होंने कहा, “मेरा बहुत-ही अनुशासित जीवन है। सिर्फ नींद की कमी है।”

मैडोना के लूर्डेस (19), रोक्को (15), मर्सी और डेविड नामक चार बच्चे हैं। वर्तमान में वह अपने 10वें विश्व दौरे पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493