मैं आलोचना से प्रभावित नहीं होता : बफन

रोम, 6 सितंबर (आईएएनएस)। इटली और जुवेंतस के दिग्गज गोलकीपर गियानलुइगी बफन का कहना है कि वह आलोचना से प्रभावित नहीं होते।

विश्व कप क्वालीफायर में स्पेन के खिलाफ 3-0 से मिली हार के बाद बफन ने यह बयान दिया।

‘ईएसपीएनएफसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, बफन ने एक बयान में कहा, “फुटबाल में हर चीज राय के आधीन होती है और अक्सर ये राय सच्चाई से परे होती हैं।”

बफन ने कहा, “आपको एक बदलाव की तरह आलोचना को स्वीकार करना चाहिए। यह स्वीकार्य है और ठीक है।”

स्पेन से मिली हार के बाद इटली के अगले साल विश्व कप टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने की सारी उम्मीदें समाप्त हो गई हैं।

अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए बफन ने कहा कि कुछ आलोचनाएं सीमा से परे हैं।

बफन ने कहा, “मैं आपकी बात समझूंगा अगर आप सही और तर्कसंगत आलोचना करते हैं, लेकिन जब आप अंधेरे में तीर मारने वाली बात करते हैं, तो यह समझ से परे होती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493