मैं कभी निर्देशक नहीं बन सकती : आलिया भट्ट

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनय कौशल, गायन कौशल और अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि वह कभी भी निर्देशक नहीं बन सकती हैं।

फिल्मकार महेश भट्ट और गुजरे जमाने की अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी अलिया ने कहा कि वह फिल्म निर्माण के क्षेत्र में निर्माता के रूप मे भले ही काम कर सकती हों, लेकिन कभी भी निर्देशक नहीं बन सकतीं।

आलिया ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “शायद किसी दिन मैं फिल्म निर्माण कर सकती हूं लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं कभी निर्देशक बन सकती हूं, मुझे नहीं लगता कि मुझमें यह क्षमता है।”

आलिया ने वर्ष 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने ‘हाईवे’, ‘2 स्टेट्स’, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’, ‘कपूर एंड सन्स’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में काम किया।

फिल्म को लेकर परिवार से सुझाव मिलने के बारे में उन्होंने कहा, “फिल्म बनाते हुए मुझे परिजनों से कोई सुझाव नहीं मिला। सभी सुझाव मुझे निर्देशक से मिले।”

निर्देशक गौरी शिंदे की आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में अभिनेत्री सुपरस्टार शाहरुख खान संग दिखाई देंगी।

यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493