ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

भुवनेश्वर, 31 जुलाई (आईएएनएस)। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण अगले 24 घंटे में ओडिशा में भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, “पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर और आसपास ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के तहत आज (रविवार को) पूर्वोत्तर, उससे सटे उत्तर पश्चिमी और मध्य पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाला क्षेत्र बन गया है।”

आईएमडी ने कहा कि इसके प्रभाव के तहत उत्तरी, दक्षिणी और तटीय ओडिशा के ज्यादातर स्थानों पर अगले 24 घंटे में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, “दक्षिणी ओडिशा तट के साथ और उससे दूर 35-45 किलोमीटर की रफ्तार तक तेज हवाएं चलने की संभावना है।”

मौसम विभाग ने मछुआरों को दक्षिणी ओडिशा तट के पास समुद्र में जाने पर सावधान रहने को कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493