मैं कोई मौसम वैज्ञानिक नहीं लेकिन जो भविष्यवाणी करता हूं वह सच होती है : पासवान

पटना, 24 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजप) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि वह कोई मौसम वैज्ञानिक नहीं हैं, लेकिन जो कहते हैं वह सच होता है।

पटना, 24 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजप) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि वह कोई मौसम वैज्ञानिक नहीं हैं, लेकिन जो कहते हैं वह सच होता है।

पासवान ने कहा, “जैसा कि मेरे प्रतिद्वंद्वी मुझे समझते हैं, मैं कोई मौसम वैज्ञानिक नहीं हूं। लेकिन मैं जनता की नब्ज को जानता हूं और उसे देखने के बाद जो भविष्यवाणी करता हूं वह सच साबित होती है।”

सतारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की लोकसभा में हुई जीत के एक दिन बाद गठबंधन की सदस्य लोजपा के प्रमुख पासवान ने कहा कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि राजग बिहार में सभी 40 संसदीय सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

भविष्यवाणी कुछ हद तक सही साबित हुई है। राजग ने इस बार बिहार की 39 सीटों पर कब्जा किया है।

पासवान ने कहा, “मैंने सबसे पहले दावा किया था कि इस बार कोई मोदी लहर नहीं बल्कि मोदी सुनामी आएगी और यही हुआ।”

जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पासवान को राजनीति का ‘मौसम वैज्ञानिक’ बताया था। उन्होंने कहा था कि पासवान को पहले से ही पता होता है कि देश में राजनीति की लहर किसके पक्ष में और किसके विपक्ष में बह रही है।

पासवान की पार्टी ने बिहार की छह संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें पार्टी ने सभी सीटों पर जीत हासिल की।

उन्होंने कहा, “मेरी पार्टी की सफलता दर 100 प्रतिशत है, जो पिछले चुनावों की तुलना में अधिक है।”

उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे चिराग पासवान, जो जमुई निर्वाचन क्षेत्र से जीते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए उपयुक्त हैं।

पासवान ने 1977 में बिहार के हाजीपुर से अपना पहला संसदीय चुनाव जीता था। उसके बाद से ऐसा पहली बार अब 2019 में हुआ जब उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493