मैं घमंडी नहीं : मैक्सवेल

एडिलेड, 7 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को इस बात की निराशा है कि उन्हें घमंडी बताकर लगातार उन पर निशाना साधा जा रहा है। यह तक कहा जा रहा है कि वह मैक्सवेल वह खिलाड़ी नहीं जिस पर आस्ट्रेलिया विश्व कप जीतने के लिए भरोसा कर सकता है।

मैक्सवेल ने कहा, “मैं घमंडी नहीं हूं लेकिन लोग ऐसा कर रहे हैं। आप जब घर में हों और इस तरह का हमला हो तो निराशा होती है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि क्या हो रहा है। जो लोग मुझे जानते हैं, वे समझ सकते हैं कि मेरे बारे में गलत बातें कही जा रही हैं।”

मैक्सवेल ने कहा कि वह आस्ट्रेलिया को विश्व कप खिताब दिलाने के लिए पूरे दिल के खेलना चाहते हैं। बकौल मैक्सवेल, “मैं जब कभी भी किसी भी टीम के लिए खेला हूं, मैं जीत हासिल करने का प्रयास किया है। कुछ लोग इस पर सवाल उठा सकते हैं लेकिन मैं बस इतना कह सकता हूं कि मेरे दिल में टीम का हित बसा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493