मैं ज्यादा सोच-विचारकर काम नहीं करती : नीना गुप्ता

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नीना गुप्ता का कहना है कि वह ज्यादा सोच-विचार कर फिल्में नहीं करती लेकिन जो भी करती हैं, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देती हैं।

नीना (61) ‘वीरे दी वैडिंग’, ‘मुल्क’ और ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

वह शैफ विकास खन्ना के शो ‘द लास्ट कलर’ में भी नजर आईं थी। उन्होंने इस साल कान्स फिल्मोत्सव में भी हिस्सा लिया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह और अधिक काम करने के लिए उत्साहित हैं? इस पर नीना ने आईएएनएस से कहा, “मिल रहे प्रस्तावों में जो फिल्म मुझे पसंद आती हैं मैं वही फिल्में करती हैं। मैं ‘पंगा’ में काम कर रही हूं। यह एक छोटी भूमिका है, लेकिन बेहतरीन है। मैं ज्यादा सोचकर फिल्में नहीं करती। मुझे जो मिलता है उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देती हूं।”

उनकी अगली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ है, जिसमें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493