बिहार में मौसम साफ, तापमान में गिरावट

पटना, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ तथा सुबह से धूप निकली है। इस बीच तापमान में गिरावट जारी है।

यहां का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री, गया का 14.0 डिग्री और पूर्णिया का 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और लोगों को अब रात और सुबह ठंड का अहसास होगा।

विभाग का कहना है कि दो-चार दिनों के अंदर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 32.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493