मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बाल ठाकरे के पोते आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनके दादा के जीवन पर बनने वाले बायोपिक में शिवसेना संस्थापक की भूमिका कौन अभिनेता निभाए, यह सुझाव वह नहीं दे सकते।
आदित्य ठाकरे आत्मरक्षा प्रशिक्षित महिलाओं के स्नातक समारोह में उपस्थित थे। जब उनसे पूछा गया कि वह बॉलीवुड में किसे बाल ठाकरे का किरदार निभाने लायक मानते हैं।
इस पर उन्होंने कहा, “मैं किसी अभिनेता का नाम सुझाना नहीं चाहता।”
युवा शिवसेना प्रमुख ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इसके (कास्टिंग) के बारे में सोचने की जरूरत है। अभी इसके लिए मेरे दिमाग में कुछ नहीं है कि बॉलीवुड में उनका किरदार कौन निभा सकता है।”
समारोह में आदित्य ठाकरे के साथ अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नाडीस सहित ‘ब्रदर्स’ के कई कलाकार भी उपस्थित थे।
जब पत्रकारों ने अक्षय के नाम का सुझाव दिया तो उन्होंने कहा कि यह उनके कहने से कुछ नहीं होगा, फिल्म निर्माता इसका फैसला करेंगे।
बाल ठाकरे की बहू स्मिता का इस बायोपिक के पीछे दिमाग है जो उनके बेटे राहुल द्वारा निर्देशित की जाएगी।
फिल्म निर्माता इस फिल्म को 2017 में बाल ठाकरे के जन्मदिन 20 जनवरी के आसपास गणतंत्र दिवस पर रिलीज कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath