शुभ्रा मुखर्जी के निधन पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

लखनऊ, 18 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। दोनों ने मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा, “देश की प्रथम महिला शुभ्रा मुखर्जी बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी थीं। वह एक विख्यात चित्रकार होने के साथ ही रवींद्र संगीत की अच्छी गायिका भी थीं। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी थी।”

नाईक ने दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की कामना करते हुए राष्ट्रपति एवं परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493