लॉस एंजेलिस, 6 मई (आईएएनएस)। अपने गंभीर स्वभाव के लिए मशहूर ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ अभिनेता किट हेरिंग्टन का कहना है कि वह भी हास्य-विनोद करने वाले व्यक्ति हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, किट को पर्दे पर और पर्दे के पीछे भी गंभीर रहने के लिए जाना जाता है, लेकिन किट का कहना है कि अपने दोस्तों के साथ वह हंसी-मजाक करते हैं, लेकिन सार्वजनिक तौर पर वह मजाक नहीं करते।
उन्होंने ‘ऑब्जर्वर’ समाचार पत्र को बताया, “जहां तक मैं सोचता हूं, अपनी निजी जिंदगी में मैं विनोद रहित नहीं हूं। लेकिन सार्वजनिक तौर पर लोग मुझे प्राय: हंसी-मजाक करते नहीं देखते।”
हालांकि, 28 वर्षीय किट को लगता है कि आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘7 डेज इन हेल’ में उनका किरदार, उनके प्रति लोगों के नजरिए को बदलेगा।
फिल्म के बारे में बात करते हुए किट ने बताया, “मैंने एक बहुत ही बेवकूफ अंग्रेजी टेनिस खिलाड़ी की भूमिका की है, जिसकी मां उस पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखती है।”
dharmpath.com dharmpath