बिहार में चढ़ा पारा

पटना, 6 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित सभी जिलों में तापमान बढ़ा है, जिससे गर्मी का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दो-चार दिनों में तापमान में और वृद्घि की संभावना जताई है।

पटना, 6 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित सभी जिलों में तापमान बढ़ा है, जिससे गर्मी का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दो-चार दिनों में तापमान में और वृद्घि की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान एक-दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकती है। राजधानी का बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तामपान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 23.9 डिग्री और पूर्णिया का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 42.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493