मैं मैनचेस्टर सिटी के साथ खुश हूं : एग्वेरो

सैंटियागो, 19 जून (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के अर्जेटीनी स्ट्राइकर सर्गियो एग्वेरो ने कहा है कि वह इस साल गर्मियों में सिटी के साथ चैम्पियंस लीग जीतने के सपने को साकार करना चाहते हैं और इस कारण उनका फिलहाल कहीं जाने का इरादा नहीं है।

स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के मैनेजर राफा बेनित्ज की काफी समय से एग्वेरो पर नजर है लेकिन अब इस अर्जेटीनी स्टार स्ट्राइकर ने साफ कर दिया है कि उनका कहीं और जाने में कोई दिलचस्पी नहीं।

एग्वेरो ने कहा, “एक खिलाड़ी कुछ हासिल करने के लिए क्लब बदलता है। मैं जो चाहता हूं, वह सिटी के साथ ही हासिल कर लूंगा। मैं अटकलों पर विराम नहीं लगा सकता। मैं लोगों को लिखने से नहीं रोक सकता लेकिन बार-बार इतना जरूर कह सकता हूं कि मैं सिटी के साथ बहुत खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493