मैं रोहित शेट्टी का बड़ा प्रशंसक हूं : रणवीर सिंह

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार रोहिट शेट्टी के साथ आगामी फिल्म ‘सिंबा’ में काम करने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि वह उनके बड़े प्रशंसक हैं।

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार रोहिट शेट्टी के साथ आगामी फिल्म ‘सिंबा’ में काम करने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि वह उनके बड़े प्रशंसक हैं।

रणवीर ने गुरुवार को रोहित के लिए एक वीडियो साझा किया जिसमें वह रोहित की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं।

रणवीर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं उनका शुरू से ही बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था और अब मैंने उनके साथ ‘सिंबा’ जैसी फिल्म की है। मैंने जितना सोचा था मेरा उनके साथ काम करने का अनुभव उससे हजार गुना बड़ा है। मैंने इतने सालों में इतनी धमाकेदार फिल्म नहीं की है। मैं आपका (रोहित) बड़ा प्रशंसक हूं और मेरे पास शब्द नहीं हैं यह जताने के लिए मेरी आपके लिए क्या भावनाएं हैं।”

‘सिंबा’ में नवोदित अभिनेत्री सारा अली खान नजर आएंगी। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493