प्री-सीजन टूर पर भारत में खेल सकता है एटलेटिको मेड्रिड

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिगेल एंजेल जिल का कहना है कि उनका क्लब अगर प्री-सीजन टूर पर एशिया का दौरा करता है तो वह भारत में भी एक मैच खेल सकता है।

एटलेटिको और टाटा अकादमी के बीच जमीनी स्तर पर फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए हुए करार कार्यक्रम के दौरान जिल ने माना कि भारत में बड़ी संख्या में एटलेटिको के प्रशंसक है और क्लब उन्हें स्टेडियम में जाकर अपने मैच देखने का अवसर देना चाहता है।

जिल ने कहा, “निश्चित तौर पर हम भारत में मैच खेलना चाहेंगे। हमने इस बारे में टाटा अकादमी से बात की है। एटलेटिको मेड्रिड अगर एशिया आता है, तो हम एक मैच चीन में खेलेंगे। ऐसे में हम निश्चित तौर पर हम भारत भी आएंगे।”

मिगेल ने कहा, “हम नहीं जानते कि हम किस क्लब के खिलाफ और कहां खेलेंगे लेकिन ऐसा हो सकता है कि हम एक मैच इंडियन प्रीमियर लीग क्लब जमेशदपुर एफसी के साथ खेलें। हालांकि, अभी यह पूरी तरह से निश्चित नहीं।”

जमशेदपुर एफसी टाटा की टीम है और दूसरे साल आईएसएल में हिस्सा ले रही है।

अमेरिका में भी स्पेनिश लीग मैच आयोजित करने का विचार किया जा रहा है। फीफा हालांकि इसके खिलाफ है। इस पर मिगेल ने कहा, “हम निश्चित तौर पर अमेरिका में स्पेनिश लीग के मैचों को आयोजित करने के फैसले के बारे में सोच रहे हैं, क्योंकि इससे स्पेनिश लीग के प्रचार में और भी बढ़ोतरी होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493