हमारी नन्ही बच्ची को प्यार देने के लिए शुक्रिया : नेहा धूपिया

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। हाल ही में बेटी की मां बनीं अभिनेत्री नेहा धूपिया ने फिल्म उद्योग के सभी मित्रों और प्रशंसकों को अपनी नन्ही बेटी को प्यार देने के लिए आभार जताया है।

नेहा ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “हम बहुत खुश हैं और हम सभी को हमारी बेटी को प्यार देने के लिए शुक्रिया कहते हैं। मैंने जब उसके कान में कहा कि हर कोई आपका इस दुनिया में स्वागत कर रहा है तो वह मुस्कुरा उठी। उसने भी आप सभी को बहुत प्यार भेजा है।”

नेहा और अंगद बेदी की पहली संतान का जन्म 18 नवंबर को हुआ। 20 नवंबर को दोनों ने बताया कि उन्होंने बेटी का नाम महर धूपिया बेदी रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493