मैं हमेशा से ऑर्गेनिक एक्टर रहा हूं : रजत बरमेचा

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘उड़ान’ के चर्चित अभिनेता रजत बरमेचा का कहना है कि वह हमेशा से एक ऑर्गेनिक कलाकार रहे हैं।

रजत बिंदास ओरिजिनल्स की श्रृंखला ‘गर्ल इन द सिटी’ में कार्तिक की भूमिका के लिए भी जाने जाते हैं।

उन्होंने कहा, “रजत और कार्तिक के बीच कई समानताएं हैं। हमारे शो की लेखक ने रजत को इतनी अच्छी तरह समझा है कि उन्होंने असली और पर्दे के किरदार, दोनों को मिला दिया और इनमें कोई अंतर नहीं है।”

उन्होंने कहा, “फर्क सिर्फ इतना है कि कार्तिक खाना बना लेता है और मैं नहीं। मेरे किरदार कार्तिक के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह वर्तमान में जीता है और जीवन को बहुत गंभीरता से नहीं लेता। वह हमेशा मजे करता है और मैं ठीक ऐसा ही वास्तविक जीवन में हूं।”

सह-कलाकार मिथिला पालकर और स्वाती वत्ससा से क्या सीखा है, इस पर उन्होंने कहा, “जिस तरह से हमने अभ्यास किया और एक-दूसरे के साथ काम किया वो काफी ऑर्गेनिक रहा, लेकिन उनके साथ काम के दौरान सीखने का बहुत मजा लिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493