साणंद (गुजरात), 8 जनवरी (आईएएनएस)। टायर का निर्माण करने वाले ताइवान आधारित मैक्सिस ग्रुप ने गुजरात के साणंद में एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के लिए साणंद के आसपास के गांवों से 15 स्कूलों का चयन किया गया। समुदायों के साथ एक व्यापक और दीर्घकालिक संबंध बनाने के लिए यह पहल रखी गई।
पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बेजोड़ रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘नए विकास की ओर’ थीम पर अपने विचारों को चित्रों में ढाला।
इसका उद्देश्य साणंद के गांवों के विकास में योगदान करना था। यह गतिविधि साणंद के आसपास होने वाले बड़े विकास को भी प्रदर्शित करती है। गांवों के विद्यालयों और छात्रों के साथ यह सामाजिक संपर्क उनके जीवन और उनके समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित होगा।
इस अवसर पर वाणिज्यिक प्रमुख और प्रवक्ता जिया-सिआओ लिऊ ने कहा, “हम इन समुदायों के बच्चों की नजर से भविष्य को देख रहे हैं। लोगों के साथ जुड़ाव को हम सबसे अधिक महत्व देते हैं और बड़ी मजबूती के साथ हमारा यह मानना है कि समुदाय के साथ रचनात्मक संबंध हम सभी के लिए एक स्थायी प्रगतिशील भविष्य के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाते हैं।”
प्रत्येक भागीदार को मैक्सिस की ओर से भागीदारी का प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है। मैक्सिस को उम्मीद है कि अलग-अलग स्कूलों के 1000 से अधिक विद्यार्थी प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का समापन 10 जनवरी, 2018 को होगा।
dharmpath.com dharmpath