मैगी के ‘वेल्कम बैक’ विज्ञापन का निर्देशन करेंगे शूूजीत सरकार

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। प्रसिद्ध निर्माता शूजीत सरकार अपनी रचनात्मकता के जरिये मैगी को भारतीय बाजार और भारतीयों के दिलों में दोबारा स्थापित करने का बीड़ा उठाया है। वह अब नए अंदाज के साथ मैगी के विज्ञापन का निर्देशन कर रहे हैं।

शूजीत के अनुसार, “नूडल बैंड को सही तरीके से पेश करना एक बड़ी जिम्मेदारी रही है। मैं काफी समय से नेस्ले ब्रैंड के साथ जुड़ा हूं, वह चाहते हैं कि मैं मैगी को पुन: स्थापित करने के अभियान का हिस्सा बनूं। इसलिए मैं अलग-अलग तरीकों के साथ मैगी की वापसी के विज्ञापन बना रहा हूं।”

भारतीय खाद्य नियामक द्वारा पांच महीनों के प्रतिबंध के बाद नेस्ले इंडिया ‘मैगी’ की दोबारा वापसी कराने जा रहा है।

मैगी के ‘वेल्कम बैक’ अभियान के अलावा शूजीत ने पहले भी नेस्ले इंडिया के कई चर्चित विज्ञापनों को बनाया है। अब उनका पूरा ध्यान मैगी को अनोखे अंदाज के साथ दोबारा से पेश करने पर टिका है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493