नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। नेस्ले इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि सारी जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद पूरे परिवार के लिए पसंदीदा मैगी नूडल्स की रिलॉन्चिंग के बाद ग्राहकों की इसके प्रति बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखने को मिली। बीते चार दिनों के अंदर नूडल्स के 2.5 करोड़ पैकों की आपूर्ति की जा चुकी है।
नेस्ले इंडिया के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, “बीते तीन दशक से अधिक समय से पूरे परिवार द्वारा मैगी नूडल्स को पसंद किया जा रहा है। पहले चार दिनों के दौरान हमने 2.5 करोड़ पैकों की आपूर्ति की जो बिक गईं।”
प्रवक्ता ने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक है, कंपनी भी जितना संभव हो सकता है, आपूर्ति बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
उल्लेखनीय है कि मैगी नूडल्स में कथित तौर पर लेड व मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) की मात्रा अधिक होने के कारण इस पर लगे पांच महीनों के प्रतिबंध के बाद कंपनी की भारतीय इकाई ने इसे 100 शहरों में सोमवार को पुन: उतारा।
dharmpath.com dharmpath