मैट ले ब्लैंक बालों को रंगा करते थे

लॉस एंजेलिस, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता मैट ले ब्लैंक लोकप्रिय टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ के दौरान अपने बालों को रंगा करते थे क्योंकि वह शो में अपने कुछ सफेद पड़ चुके बालों को नहीं दिखाना चाहते थे।

लॉस एंजेलिस, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता मैट ले ब्लैंक लोकप्रिय टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ के दौरान अपने बालों को रंगा करते थे क्योंकि वह शो में अपने कुछ सफेद पड़ चुके बालों को नहीं दिखाना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने बालों को रंगा तो उनका कान भी रंग गया और बाद में उन्होंने बाल रंगना बंद कर दिया।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ब्लैंक ने ‘द लेट लेट शो विद जेम्स कॉर्डन’ में कहा, “मेरे साइड के बाल सफेद होने लगे थे और मैंने बालों को रंगना शुरू कर दिया।”

उन्होंने कहा, “आखिरकार, मैंने बाल रंगने वाले से कहा, ‘तुम जानते हो, मैं एक दिन सुपरमार्केट में था, उनके पास यह बाल रंगने का उत्पाद मौजूद था, जो सिर्फ पांच मिनट लेता है। क्या यह समान चीज है? क्योंकि इसमें आपको दो घंटे लगते हैं और क्या मैं यह उत्पाद लगा सकता हूं, अपने घर पर बस पांच के लिए?”

इस पर हेयरस्टाइलिस्ट ने कहा, “हां यह एक जैसा ही उत्पाद है।”

ब्लैंक ने बाल रंगने के उस हेयर डायर को घर पर लगाया, लेकिन उनके कान का रंग भी काला पड़ गया और फिर उन्होंने उस उत्पाद को लगाना छोड़ दिया और सफेद बाल रखना ही पसंद किया।

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने बालों को रंगना क्यों बंद कर दिया तो उन्होंने कि वह इसके बाद इसे लेकर ज्यादा परेशान नहीं थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493